सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने केंद्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले लगभग 50 छात्र छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा किये.
अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि यूपी बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल ट्राफी देने का कार्य आगामी माह के 1 मई से 5 मई के बीच संगठन के द्वारा एक आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा. इस दौरानीरव प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बाबा गुरु गोरखनाथ उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पत्र भी प्रदान किया जाएगा.सम्मान प्राप्त करने के लिए कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि जो भी छात्र छात्रायें 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह शीघ्र अतिशिघ्र 30 अप्रैल तक पंजीकरण करा लें अन्यथा अधिक नंबर पाने वाले भी इस सम्मान में भागीदार नहीं हो पाएंगे. यह सम्मान शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा सम्मान समारोह के दिन मंच पर दिया जायेगा.