*थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक कंटेनर कीमत लगभग रूपया 50,00,000/- रु0 (पचास लाख की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त-*
आशुतोषकुमार कुमार पांडेय की रिपोर्ट

खबर जनपद कुशीनगर के थाना तरया सुजान से है जहां कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन मे कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या ✍️116/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त साने आलम पुत्र अमीन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP21BN9062 कीमत लगभग 50,00,000/-रु0 (पचास लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त कियाऊ
एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP21BN9062 कीमत लगभग 50,00,000/ (पचास लाख रुपये)
*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगरुी
2. अपराध निरीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3. वरिष्ठ उप निरिक्षक श्री श्याम लाल निषाद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4. हेड मोहर्रीर सुचित कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5. कानेस्टबल सुनील यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6. कानेस्टेबल सुधीर गौड़ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
7. कानेस्टेबल श्रीकृष्ण मौर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
8. कानेस्टेबल पैरोकार विपुल गोड़ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
9. कानेस्टेबल पैरोकार विनय कुमार गुप्ता थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर मौजूद रहे