जनपद गोरखपुर के तरकुलहा में दिनांक 1 में 2024 दिन बुधवार को प्रातः काल 9:45 बजे मां तरकुलहा देवी धाम में स्थित शहीद सिंह स्मारक पर अमर शहीद बाबू बंधू सिंह का 191वा जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया!
कुछ ऐसे मनाया गया बाबू बंधू सिंह का जन्मदिवस
आपको बताते चलें कि जन्मदिवस के पावन पर्व पर मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल द्वारा स्मारक को फूल माला एवं रोशनी से सजाया गया तथा स्मारक में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के द्वारा बाबू बंधू सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात ट्रस्ट द्वारा माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह द्वारा उनके जीवन का चित्रण करते हुए कहा गया कि बंधु सिंह का जन्म 1 मई 1833 को डुमरी रियासत के बाबू शिव प्रसाद सिंह के परिवार में हुआ था। उनके पांच भाई थे जिनके नाम दल हम्मन सिंह, तेजई सिंह, फतेह सिंह, झीनक सिंह और करिया सिंह थे। वह तरकुलहा देवी के भक्त थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया था तथा गोरिल्ला युद्ध के माहिर थे कार्यक्रम के आयोजक
में मुख्य रूप से भाजपा नेता डा. दिनेश यदुवंशी ट्रस्ट व व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश राय एडवोकेट ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल उपाध्यक्ष इंदल राजभर व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी सोनू पासवान बच्चा मिश्रा अमरनाथ जयसवाल सचिन पासवान हिमाचल साहनी उज्जवल साहनी दीपक सिंह अमर शहीद बाबू बंधू सिंह स्मारक समिति के संपूर्णानंद पांडे पवन सिंह राजू सिंह भोला पासवान विदेशी भारती धनंजय सिंह कौशिक रणविजय सिंह सुभाष पासवान एडवोकेट सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य मौजूद रहे। उपस्थित थे।