उक्त बातें स्थानीय शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के तीसरे समावर्तन संस्कार समारोह के मुख्य अतिथि डेक्सटेरिटी ग्लोबल इंडिया के संस्थापक व सी.ई.ओ. शरद विवेक सागर ने कहीं।उन्होंने आगे कहा कि भारत मे संस्कृति ही हमारा धर्म है।हमें विषम परिस्थितियों के अपने कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के लिए कृतसंकल्पित रहना होगा।विषम परिस्थितियों में नृत्य करो या मृत्यु का वरण करो,यह शिव की प्रेरणा है वही विशिष्ट अतिथि. प्रोफेसर .राजशरण शाही ने कहा कि समावर्तन विद्यार्थी के लिए सबसे गौरवशाली क्षण होता है। शिक्षा केवल ज्ञानात्मक विकास का साधन नही।इस महाविद्यालय का समावर्तन माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर शहीद बंधू सिंह की जीवन स्मृतियों का प्रेरणा पत्र है। कार्यक्रम में विशेष रूप से अपना सानिध्य प्रदान करने पहुंचे सेवा कुंज,दिव्य प्रेम सेवा मिशन चंडीघाट के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम ने विद्यार्थियों को समावर्तन उपदेश देने के दौरान कहा कि हमने सनातन संस्कृति की निष्ठा का संकल्प लिया है।हमे यह ध्यान देना है कि हम उन संकल्पों को पूर्ण कर सकें।प्रकृति के प्रति हमें कर्तव्यबोध और दायित्वबोध धारण करना है।हमें प्रकृति के प्रति आभार ज्ञापित करना चाहिए।इसके पश्चात उन्हीने विद्यार्थियों को समावर्तन संकल्प दिलवाया।
कुछ ऐसे में खास रहा यह समावर्तन कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं सभी गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह टप्पू,तथा प्राचार्य डॉ. यू पी. सिंह के द्वारा माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर किया गया।स्वागत समिति की प्रभारी डॉ. किरन यादव एवं उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा एवं झांकी से सुसज्जित विद्यार्थियों के समूह ने पुष्पवर्षा कर के अतिथियों की अगवानी की।अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम अमर शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसके उपरांत विद्वत परियात्रा प्रारंभ हुई जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो.पूनम टंडन, सेवाकुंज दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक व मुख्य उपदेशक डॉ.आशीष गौतम, मुख्य अतिथि विवेक सागर,विशिष्ट अतिथि प्रो.राजशरण शाही,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू पी.सिंह सम्मिलित हुए।अतिथियों के मंच पर विराजमान होने के पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की समावर्तन पत्रिका का विमोचन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. माला श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में तैयार बालिकाओं की टीम ने विभिन्न गीत प्रस्तुत किये,जिसे अतिथियों द्वारा खूब सराहना मिली।
समावर्तन कार्यक्रम के समय मौजूद रहे यह लोग
आपको बताते चलें कि इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अश्विनी कुमार मिश्र,डॉक्टर . प्रदीप राव,डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी,डॉक्टर अविनाश प्रताप सिंह, डॉक्टर . दीपक सिंह,डॉक्टर . अशोक सिंह,सहित महाविद्यालय के सभी आचार्यगण, विभागाध्यक्ष,लेखा विभाग एवं समस्त विभागों के कर्मचारीगण,सभी विद्यार्थी, अभिभावक एवं भारी तादाद में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहेका र्यक्रम के अंत मे अतिथियों का आभार ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.यू.पी.सिंह ने तथा कार्यक्रम का संचालन दिग्विजयनाथ पी.जी.कॉलेज में रक्षा अध्ययन विभाग के पूर्व आचार्य डॉ. भगवान सिंह ने किया।