सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति ने 54 किलो भार वर्ग में 37 वा नेशनल गेम्स 2 से 8 नवंबर 2023 गोवा में उत्तर प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व बढाया क्षेत्र का मान
सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति ने 54 किलो भार वर्ग में 37 वा नेशनल गेम्स 2 से 8 नवंबर 2023 गोवा में उत्तर प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व बढाया क्षेत्र का मान
आर के बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स अकैडमी सेलिब्रेशन लॉन हाटा कुशीनगर की प्रशिक्षित सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर हाटा कुशीनगर की निवासी ने 54 किलो भार वर्ग में 37 वा नेशनल गेम्स 2 से 8 नवंबर 2023 गोवा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल तक पहुंचे
क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की महिला खिलाड़ी गायत्री को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया सेमीफाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी अजी बाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं फाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी रिंकू सिंह से थ्री टू के डिसीजन से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन भगवान ने आइस प्रजापति का एक बार फिर साथ दिया और हरियाणा के खिलाड़ी डोप टेस्ट में नशीली दवा के रूप में उसे पर जांच कमेटी ने जांच बैठा दी और 6 महीने जांच के बाद उसे दवा सेवन में आरोपित करते हुए उसके ऊपर तीन साल का बैन लगा कर के आइस प्रजापति को गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र से नवाजा गया इसके पूर्व में इनको रजत पदक दिया गया था इसके नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतने के एवज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 27 जनवरी 2024 को लखनऊ बाबू केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में₹400000 चेक देकर के सम्मानित किए थे इस समय आगामी ओलंपिक हेतु नेशनल बॉक्सिंग अकैडमी रोहतक हरियाणा में इनका चयन हो गया है इस समय यह वही अपनी प्रशिक्षण ले रही है कोच राजेश कुमार गुप्ता वि हाटा विधायक मोहन वर्मा उप जिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह जिला खेल अधिकारी रवि निषाद ईओ हाटा मीनू सिंह नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह जिला खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रशिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा क्लब के अध्यक्ष डॉ वीके सिंह कोषाध्यक्ष विनोद जायसवाल संरक्षक प्रमोद पांडे सहायक प्रशिक्षक राहुल कुमार गुप्ता पंकज गुप्ता एवं जिले के समस्त पदाधिकारी और क्षेत्र के सम्मानित जनता ने बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और जिले और क्षेत्र के लोगों ने भी बहुत-बहुत बधाइयां दी है