विकास के दम पर एनडीए की तीसरी बार बनी सरकार: डाक्टर रविकांत तिवारी

विकास के दम पर एनडीए की तीसरी बार बनी सरकार: डाक्टर रविकांत तिवारी

 आशुतोष कुमार पान्डेय 

चौरी चौरा।केन्द्र में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने व बासगांव के सांसद कमलेश पासवान को राज्य मंत्री बनाए जाने पर चौरी चौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने कहा कि देश का समावेशी विकास और देश का समूचा विकास करने के लिए तीसरी बार एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। और मोदी के नेतृत्व में दो कार्यकाल में गांव गरीब किसानों का विकास हुआ है। तीसरे कार्यकाल में सभी वर्गो का विकास किया जाएगा। 10 वर्षों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिला है उसी की देन है कि जनता ने एक बार फिर से एनडीए को चुना है। विकसित भारत संकल्प को साकार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *