न्यूज टीम से रंजीत जायसवाल की रिपोर्ट
चौरी चौरा सोनबरसा बाजार के व्यापारियों स्थानीय ग्रामीण और एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी पुलिस विभाग के साथ बैठक किया। जिसमें अंडरपास को लेकर बैठक किया और कहा की यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जिससे आए दिन लोगों की मौत हो जाती है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोनबरसा में अतिक्रमण न लगे और कट से बड़ी गाड़ियों का प्रवेश नही होगा गोरखपुर कुशीनगर हाईवे पर जो गलत तरीके से कट है उसको बंद किया जाएगा व्यापारियों के हित में सिर्फ पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए खोला जाएगा । सड़क हादसा रोकने के लिए हम स्थानीय लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा, एनएचएआई विभाग के अधिकारियों को पैदल फुट मार्ग की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया और कहा कि लोगों को अंडरपास का उपयोग करने के लिए जागरूक करना पड़ेगा जब कट बंद हो जाएगा तो लोग पुल के नीचे से आएंगे तो सड़क हादसा रुक जाएगा!
विधायक के अलावा कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

बिधायक नें कहा कि सोनबरसा में जो भी संभव होगा सड़क हादसा रोकने के लिए लगातार प्रयास करूंगा। मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग एइ रंजन सिंह, एनएचएआई एइ अनुराग तिवारी, चौकी इंचार्ज ज्ञानेन्द्र सिंह सहित रामदुलारे चौधरी, विनोद शर्मा,राहुल जायसवाल, सुरेश पासवान, गजेन्द्र पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहें।