सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के दोषियों को कड़ी सजा दिलानें का किया मांग*

 

विनय सिंह /श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट*

कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के 15 सीएचसी व 58 पीएचसी पर चिकित्सकों ने काली प‌ट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध रोगियों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की। सीएचसी परिसर में चिकित्सकों ने काली प‌ट्टी बांध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।तथा दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया। एक घंटे सांकेतिक हड़ताल के बाद वह रोगियों का परामर्श किए। इस दौरान चिकित्सकों ने सुरक्षा के लिए सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। प्रभारी चिकिसा अधिकारी डॉक्टर . अमित कुमार ने कहा कि चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है और उनके साथ इस तरह का जघन्य अपराध हो तो लोगों की सेवा कैसे कर पाएंगे। चिकित्सक दिन हो या रात अगर कोई बीमार होता है तो वह सबसे पहले उसका परामर्श करता है। सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा को देखते हुए सेंटल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए। डाक्टर. बी प्रसाद, डाक्टर. एल बी यादव, डाक्टर अजय सिंह, डाक्टर . प्रशांत मॉल , डाक्टर . विनिता कुशवाहा, एलटी राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *