श्री निवास तिवारी की रिपोर्ट
*हाटा में अवैध रूप से संचालित 2 अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील*
*बिना बाथरूम बिना डॉक्टर के छोटे से रूम में चल रहे थे अवैध सेंटर*
*प्रशासन के आंख में धूल झोंककर संचालित हो रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर*
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के सीएचसी परिसर के पास दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को आज दिनांक 25 सितंबर 2024 के दिन जांच के उपरांत अनिमियता पाए जाने पर सील कर दिया गया जिसमे सबसे पहले देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर टीम गई जांच में तो वहां पर डॉक्टर के बिना अल्ट्रासाउंड हो रहे थे पूछताछ करने पर अधिकारियों से गलत व्यवहार किया जा रहा था जांच में कमी पाए जाने पर सील किया गया उसके बाद बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच हुआ तो वहा पर भी काफी कमियां पाया गया डॉक्टर उपस्थित नही थे बाथरूम की व्यस्था नही था दुकान के लिए भी वह जगह पर्याप्त नहीं था उसमे आज तक प्रशाशन के आंख में धूल झोंककर सेंटर चल रहा था जो आज सील हुआ। वही विनायक डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच किया गया तो अभी वह सेंटर चालू नही था पेपर वर्क पूरा किया जा रहा था।
यह जांच प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी हाटा एवं डिप्टी सीएमओ अवधेश कुमार कुशवाहा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा संयुक्त टीम द्वारा दोनो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया गया इस अवसर पर राजकुमार चौधरी सत्य प्रकाश रावत हरिश्चंद्र राजेश ओझा जी अमरीश गुप्ता जी मौजूद रहे
