
काशी में रहने वाले पाँच बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले एवं हजारों पुस्तकों के लेखक डॉक्टर जगदीश पिल्लई ने पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्विद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा को निःशुल्क डिजिटल ट्रेनिंग देने हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ जगदीश पिल्लई सर द्वारा सरल भाषा में लिखित उनके विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गीता का अद्भुत ज्ञान छात्राओं के साथ साँझा किया गया जिन्होंने पंडित महामना फाउंडेशन में निःशुल्क एक माह की डिजिटल ट्रेनिंग को पूरा किया था। साथ ही साथ डॉक्टर जगदीश के हाथों सभी छात्राओं को महामना पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया जिसे पा कर सभी छात्राएं गर्व से खिल उठी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आरती उपाध्याय उपस्थित रही। गोरखपुर विश्विद्यालय की जिन छात्राओं को डिजिटल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट दिया गया वो है दिशा कुमारी, जया कुमारी, अलका गुप्ता, सोनाली, दिव्यांजलि मद्धेशिया, काजल चौहान, खुशी त्रिपाठी, महेक जायसवाल, मानसी पांडे, मुस्कान सिंह, शिवानी, सिमरन उपाध्याय एवं पल्लवी जायसवाल।