डायरेक्टर मंजू शर्मा एवं प्रधानाचार्य वीना मिश्रा के पहल पर शिक्षिकाओं को मिलेगी फ्री डिजिटल ट्रेनिंग

शहीद नगर चौरी चौरा के अदाई महदेवा स्थित ए० एन० कैंब्रिजियन एकेडमी के शिक्षिकाओं को पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास द्वारा संचालित प्रदेश सरकार की टैबलेट योजना को सार्थक बनाने हेतु एक महीने का निःशुल्क पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता ट्रेनिंग दिया जाएगा। विद्यालय की डायरेक्टर मंजू शर्मा ने कहा कि आज के इस डिजिटल युग में सभी को इस ट्रेनिंग की बहुत जरूरत है। प्रधानाचार्य वीना मिश्रा ने सभी शिक्षिकाओं को इस ट्रेनिंग हेतु प्रेरित किया एवं उन्हें इस ट्रेनिंग की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्विद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि ए० एन० कैंब्रिजियन एकेडमी की सभी शिक्षिकाओं को इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद काशी हिन्दू विश्विद्यालय में सर्टिफिकेट एवं मेडल दे के सम्मानित किया जाएगा। सचिन ने यह भी बताया कि यह चौरी चौरा का पहला स्कूल है जहां की शिक्षिकाओं को इस ट्रेनिंग का अवसर डायरेक्टर मंजू शर्मा एवं प्रधानाचार्य वीना मिश्रा के वजह से प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में भगवती शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर राजेश मद्धेशिया शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे, पुणे महाराष्ट्र से अनुपमा सिंह पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेज लेंगी वहीं सचिन गौरी वर्मा कंप्यूटर से होने वाले 90 प्रतिशत कार्यों को स्मार्ट फोन की सहायता से करना सिखाएंगे। इस ट्रेनिंग में कृति रत्ना, ममता विश्वकर्मा, डालसी शाह, हिना खातून, दिव्या त्रिपाठी, जागृति ओझा, पूजा मौर्या एवं नासरीन खातून इत्यादि शिक्षिकाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *