शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन,जहां मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह का हुआ उद्धबोधन

 

 

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

*लोककल्याण की भावना ही संविधान की प्रासंगिकता : न्यायमूर्ति अरुणेंद्र*

*संविधान की प्रस्तावना का प्रथम शब्द ही इसके लोककल्याणकारी उद्देश्य का प्रकटन*

*शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित*

 मुख्य अतिथि पुर्व न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह का हुआ उदबोधन 

प्रस्तावना हमारे संविधान की आत्मा है।इसका प्रथम शब्द ‘हम’ ही इसके विराट लोककल्याणकारी उद्देश्य को प्रकट करता है।संविधान की स्थापना का मूल भाव ही लोककल्याण की स्थापना है।यह भावना ही प्रगति के सारे मार्ग प्रशस्त करती है।

उक्त  उद्गार बिहार राज्य के पूर्व न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह ने प्रकट किए।वो स्थानीय शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में ‘हम और हमारा संविधान’ विषय पर अपने विचार प्रकट कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोककल्याण का भाव रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।संविधान में संशोधनों के विषय पर आपातकाल एवं बयालीसवें संविधान संशोधन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समय-समय पर शासकों ने अपने विचारधारा के अनुरूप इसमें संशोधन किया।जिसने अपरोक्ष रूप से संविधान की मूल भावना को आहत किया।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ स्मृतिचिन्ह,उत्तरीय भेंटकर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह के साथ राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार निषाद,सहायक आचार्य डॉ.प्रवीन पाल, व डॉ प्रिया तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत प्रश्नकाल मे विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
अंत मे प्राचार्य डॉक्टर यू.पी.ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉक्टर किरन यादव,डॉक्टर पूनम प्रजापति,डॉक्टर रचना राव, सुश्री ब्यूटी उपाध्याय,लक्ष्मण साहनी, डॉक्टरमाला श्रीवास्तव,डॉ. कविता शर्मा,डॉ राजेश शुक्ल,डॉ.सुनील कुमार,डॉ.रेनू मौर्या, डॉ.संजीव कुमार, शैलेश यादव,आकाशदीप सहित सभी शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *