सरैया सरदार नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास द्वारा आयोजित चौरी चौरा प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंहदी प्रतियोगिता, गायन (सिंगिंग) प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। यह कार्यक्रम विधानसभा के 21 विद्यालयों में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्विद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा कर रहे है। संस्था की को-ऑर्डिनेटर पल्लवी जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम से हमें ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थी मिल रहे है जिन्हें हम आगे भी मंच प्रदान करते रहेंगे। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के मजीठिया हॉल में 25 दिसंबर 2024 को पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस परीक्षा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रागिनी जी उपस्थित रही।