अनुपमा सिंह बनी मिसेज महाराष्ट्र शुभचिंतकों नें दिया शुभकामना

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा, पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक और एली इंटरनेशनल पुणे के सह संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर अनुपमा सिंह ने पुणे के हयात होटल में दिवा पेजेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिसेज महाराष्ट्र,जिसमें 53 महिलाओं ने भाग लिया था जिसमे जूरी के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल जैसी नामचीन हस्तिया थी वहां अनुपमा ने अपने बहुत सारे प्रयास और सकारात्मक मानसिकता से मिसेज महाराष्ट्र प्रथम रनर अप, ब्यूटी विद पर्पस और मिसेज कॉन्फिडेंट का खिताब जीत कर अपने सभी विद्यार्थियों एवं संस्था के लोगों को गौरवान्वित किया। पिछले 4 सालों से निःशुल्क पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर हजारों लड़कियों को इन्होंने काबिल बनाया।

*************************************बोले पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा

*******************************************

आपको बताते चलें कि पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि अनुपमा सिंह शुरू से ही नि:स्वार्थ भाव से बच्चियों को प्रतिदिन अपने व्यस्ततम समय में से एक घंटा निकाल कर ट्रेनिंग देती है। अब तक पंडित महामना फाउंडेशन की लगभग 5000 से अधिक बच्चियों की इन्होंने निःशुल्क ट्रेनिंग दी है। अनुपमा सिंह कथक एवं भरतनाट्यम में भी निपुण है। इस उपलब्धि पर इन्होंने अपने पति अतुल सिंह एवं अपनी मेंटर एवं दिवा पेजेंट की डायरेक्टर अंजना मास्कारेन्हास और मेंटर सिसिलिया सान्याल, मृणाली वानखेड़े को धन्यवाद दिया। संस्था की संरक्षक गीता तिवारी जो कि शिकागो में रहती है उनके साथ मिल कर ये सामाजिक कार्य करती है। इस उपलब्धि पर कृतिका सिंह, कशिश सिंह, पल्लवी जायसवाल, लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी इत्यादि लोगों ने शुभकामना दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *