छात्राओं हेतु निःशुल्क साक्षरता ट्रेनिंग का कुलपति प्रो० पूनम टंडन ने किया सराहना

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय 
पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक सेवा न्यास द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता ट्रेनिंग को विश्वविद्यालय की छात्राओं को उपलब्ध कराने हेतु एवं चौरी चौरा के 21 इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज में शहीद नगर चौरी चौरा का संक्षिप्त इतिहास लगवाने हेतु अनुमति एवं मार्गदर्शन हेतु दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० पूनम टंडन से डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी तथा सचिन गौरी वर्मा मिले। इस अवसर पर विधानसभा के 21 विद्यालयों में चौरी चौरा प्रतिभा खोज परीक्षा जो संपन्न हुई उसके अंतर्गत 20 दिसंबर 2024 को लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के अवसर पर होने वाले महामना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हेतु निमंत्रण भी दिया। दोनों संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की प्रो० पूनम टंडन ने सराहना की। डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 4 फरवरी 2025 को चौरी चौरा प्रतिकार दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी अभी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *