पलक हर्बल ब्यूटी पार्लर पर आयोजित हुआ चौरी चौरा प्रतिभा खोज परीक्षा

  !पलक हर्बल ब्यूटी पार्लर पर प्रतिभाग करते प्रतिभागी !!🖕

पलक हर्बल ब्यूटी पार्लर चौरी चौरा में पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास द्वारा आयोजित चौरी चौरा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सेंटर की अनेकों विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिनमें मुख्य रूप से मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता शामिल थी। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सेंटर की संचालिका की कृष्णा मद्धेशिया का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। इस प्रतियोगिता को विधानसभा चौरी चौरा के 21 विद्यालयों में पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा का परिणाम 20 दिसंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के अवसर पर लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के मजीठिया हाल में दिया जाएगा। 21 विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, मेडल, नगद एवं पुस्तकों के साथ उनके माता-पिता के उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। आयोजक सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि यह विधानसभा में पहली ऐसी प्रतियोगिता है जिसे इतनी भव्य तरीके से 21 विद्यालयों में आयोजित कराया जा रहा है एवं अभिभावकों को भी बच्चों के साथ सम्मानित करने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *