शहीद नगर चौरी चौरा के क्षेत्राधिकार अनुराग कुमार सिंह ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा के कार्यों को साराहा एवं सचिन के फाइल को देखकर प्रोत्साहित भी किया। सचिन गौरी वर्मा द्वारा वर्तमान समय में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं डिग्री कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को एक माह का निशुल्क पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें ट्रेनर के तौर पर पुणे महाराष्ट्र से मिसेज महाराष्ट्र अनुपमा सिंह एवं अमेरिका के शिकागो शहर से गीता तिवारी शामिल हैं। सचिन ने बताया की वह पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास के संस्थापक एवं लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी के साथ मिल कर शहीद नगर चौरी चौरा के लगभग 100 से अधिक स्थानों पर शहीद नगर चौरी चौरा का संक्षिप्त इतिहास फ्लेक्स के माध्यम से लगवाने का कार्य करने जा रहे हैं जिससे यहां के लोगों को हमारे इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त हो। इसका उद्घाटन 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकार के हाथ ही लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज में किया जाएगा।