खबर उत्तरप्रदेश जनपद गोरखपुर के चौरी चौरा विधानसभा से है जहां कांग्रेस नेत्री एवं आईसीसी मेंबर स्नेहलता गौतम के घर पर मंगलवार को एस आई नागेन्द्र मणि ने घर पहुंचकर उनके विधानसभा घेराव में नहीं शामिल होने की अपील की हैं!आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 18 को विधानसभा घेराव के लिए आवाहन किया। आईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है और यह लोकतंत्र की हत्या है संविधान ने लोकतंत्र में सबको आजादी दी है। बीजेपी सरकार डरी हुई है इसलिए वह कांग्रेसियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेसी पुलिस की धमकी से डरने वाले नहीं हैं वह विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को एकजुट होकर सफल बनाएंगे।