तरकुलही देवी धाम व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी व मां तरकुलही देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से माता तरकुलहा धाम मंदिर स्थित पोखरे की सफाई की गई। स्वच्छता को लेकर समर्पित चार कर्मयोद्धा संतोष गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, मुरारी, रविन्द्र मोदनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद बैठक हुई। व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के महामंत्री राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर व्यापारियों ने एकजुटता दिखाया और संघर्ष किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि तरकुलहा देवी मंदिर परिसर को प्रशासन ने बड़ा फैसला कर दिया। आगे इस मंदिर की व्यवस्था और बेहतर होगी। सभी व्यवसाइयों ने हर स्तर से संघर्ष करने की हूंकार भरा।
तरकुलहा के व्यापार मंडल व चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यापार मंडल के हिमांचल साहनी, हरीश राजभर, अमरनाथ जयसवाल, इंदल राजभर आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सभी लोगों ने मंदिर परिसर व पोखरे की सफाई किया। प्रत्येक मंगलवार को तरकुलहा धाम में व्यापार मंडल एवं ट्रस्ट के लोगों द्वारा मंदिर, मंदिर परिसर, पोखरा, स्मारक स्थल सहित प्रमुख स्थानों का व्यापारियों के श्रमदान से समुचित रूप से साफ सफाई किया जाता है।बैठक में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमांचल साहनी, कोषाध्यक्ष हरीश राजभर, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष इंदल राजभर, महामंत्री राजेश जायसवाल, ऋषि कपूर साहनी, विशाल पासवान, अमित यादव, बबलू पासवान, गोलू, दीपक सिंह, संतोष गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।