ब्राह्मण समाज की राजनीतिक दशा का निर्णय करेगा बुद्धिजीवी समागम- करुणेश

 

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने बताया कि मार्च के द्वितीय सप्ताह में संगठन द्वारा लखनऊ में बुद्धिजीवी वर्ग समागम आयोजित किया गया है जिसमें समस्त ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों को एक मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि आए दिन राजनैतिक पार्टियों या अन्‍य सामाजिक संगठनों से यह सुनने को मिलता है कि आपके समाज में कितने सामाजिक संगठन है और कौन सा संगठन समाज हित के लिए कार्य कर रहा है । हम किस पर विश्‍वास करे हर आदमी अध्‍यक्ष का लेबल लेकर पार्टियों के पास जाता है और कहता है कि में ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष हूं । उस स्थिति में हम कैसे राजनीति में आगे बढ सकते है या हमारे समाज की समस्‍या को लेकर कैसे निपटारा कर सकते है यह विचारणीय प्रश्न है । समय रहते ब्राह्मण समाज को एक मंच पर आकर हमारी राजनैतिक ताकत को दिखानी होगी तभी जाकर हमें कुछ हासिल होगा । अन्‍यथा आने वाले समय में हमारी और दुर्गति हो सकती है । श्री पांडेय ने बताया कि समागम में कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे व ब्राह्मण समाज के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *