न्यूज टीम की रिपोर्ट

25,000/- रुपये का इनामी बदमाश सहित 02 पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गिरफ्तार, एक अदद लक्जरी कार मय 02 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस भी हुआ बरामद।

25,000/- रुपये का इनामी बदमाश सहित 02 पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गिरफ्तार, एक अदद लक्जरी कार मय 02 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस भी हुआ बरामद।

। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मारुति सुजकी XL-6 SUV वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए
जिनकी पहचान 1- परवेज पुत्र वजीर अंसारी निवासी सरया खुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर (घायल/गिरफ्तार), 2-आजाद अली पुत्र शहीद निवासी ज्वार थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर(घायल/गिरफ्तार) के रुप में हुई। उनके कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व नगद 1,400/- रुपये बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।