पारदर्शी तथा उचित न्याय मिलने पर भावुक हो गई पीड़िता उपजिलाधिकारी से मिलकर धन्यवाद किया ज्ञापित

न्यूज टीम कुशीनगर 

जनपद के थाना बिशनपुरा अंतर्गत गांव चाफ़ की रहने वाली वंदना मिश्रा पत्नी स्वर्गीय अनिल मिश्रा जिनके पति का मृत्यु आज से लगभग 28 वर्ष पहले हो चुका है । ज़मीनी विवाद में इनके जेठ और देवर ने घर से निकाल दिया था , घर से निकाले जाने के बाद पेशे से डॉक्टर तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉक्टर रानी शुक्ला से पीड़िता ने सहयोग मांगा , तत्पश्चात डाक्टर रानी शुक्ला ने पीड़िता का भरपूर सहयोग किया।तथा जो मुकदमा जिलाधिकारी कुशीनगर के यहां चल रहा हैं ।जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तमकुही राज विकाशचंद के द्वारा उस मामले में न्याय प्रिय फैसला दिया गया, तथा महिला को पुनःउसके पति के घर में रखवाया गया, जिसे पीड़िता खुशी से काफी भावुक हो गई और खुशी के मारे उपजिलाधिकारी के सामने ही फफक पड़ी, और उपजिलाधिकारी को ढेर सारा दुआ आशीर्वाद देने लगी।
हम आपको अवगत कर दे की पीड़िता वंदना मिश्रा का शादी 1992 में अनिल मिश्रा ग्राम सभा चाफ़ थाना बिशनपुरा जिला कुशीनगर के साथ हुई थी ।अनिल मिश्रा चार भाई थे, जिनमें सबसे बड़े भाई शैलेश मिश्रा तथा उनसे छोटे दो भाई प्रेमचंद मिश्रा तथा ओमप्रकाश मिश्रा हैं ।
पीड़िता के द्वारा बताया गया कि हमारे पति की मृत्यु 1997 में हो गई, उस समय हम तीन बच्चों की मां थी,
दो बेटी और एक बेटा था ,
घर गृहस्थी जैसे तैसे करके चल ही रहा था कि 2014 के आसपास हमारे ससुर मधुसूदन मिश्रा का भी मृत्यु हो गया ,और 2018 में मेरे बेटे की भी मृत्यु हो गई।
उसके बाद से हमारे जेठ और देवर के द्वारा एक फर्जी वसीयत बनवाकर सारी संपत्ति अपने नाम करवा लिया गया और हमें मारपीट कर बेटियों के साथ घर से निकाल दिया गया।फर्जी वसीयत का मुकदमा जिलाधिकारी कुशीनगर के यहां लंबित है।
उक्त मुकदमे के संबंध में जिलाधिकारी कुशीनगर के द्वारा उपजिलाधिकारी तमकुही राज को आदेशित किया गया, जिसके सापेक्ष उप जिलाधिकारी महोदय ने न्याय प्रिय कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला को उसके पति के घर में रखवाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *