संकट मोचन हनुमान मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद के साथ मनाया गया मकर संक्रांति

 

 

न्यूज टीम हाटा कुशीनगर 

स्थानीय नगर पालिका के एन एच 28 पर बने हरि टोला वार्ड नं 24 हाटा कुशिनगर दुमुहिया टोला पर बने संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल उपाध्यक्ष सुभाष सिंह,कोषाध्यक्ष एवं सभासद छांगुर रौनियार के सौजन्य से मकर संक्रांति के महा पर्व पर आने वाले बजरंगबली के भक्तों को खिचड़ी प्रसाद के रूप में खिलाया गया साथ क्षेत्रीय लोगों और नगर के कुछ गणमान्य व्यक्तियों को भी खिचड़ी प्रसाद के लिए आमंत्रित किया गया था मंगलवार के दिन होने के नाते कीर्तन का भी कार्यक्रम रखा गया। मकर संक्रांति के इस पर्व पर सभी भक्त खिचड़ी प्रसाद को ग्रहण कर हरि कीर्तन का भी लाभ लिए इस अवसर पर मुहल्ले के आनंद सिंह,अजय रौनियार, अमित सिंह, राहुल सिंह, पिंटू सिंह,अमरनाथ रौनियार, पवन सिंह,सोनू गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *