दो नोटिस के बाद मस्जिद पक्षकारों की ओर से नगर पालिका को सौंपे गए नक्शे और पत्रावलियों की जांच अंतिम दौर में है। आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, तहसील प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपा जा चुका है। इसमें मस्जिद के निर्माण बैनामे से अधिक में होने की पुष्टि भी हुई है।
हाटा नगर के करमहा चौराहे पर वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में चार मंजिल भवन का निर्माण चल रहा है। इसकी शिकायत सीएम तक पहुंची तो दिसंबर माह में जांच शुरू हुई। हाटा तहसील प्रशासन की ओर से जांच के दौरान जमीन की पैमाइश कराकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई। तहसीली प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट कई नए तथ्य सामने आए। सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर मस्जिद का निर्माण कराने की भी पुष्टि भी हुई।
21 दिसंबर को नगर पालिका प्रशासन ने मस्जिद निर्माण पक्ष के अजमतुन निशा पत्नी हाजी हामिद अली, जाकिर अली पुत्र हाजी हामिद अली को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया है का कि नगर पालिका की ओर से जारी नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को बार-बार कहने के बाद प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराने की दशा में 1916 की 185/186 के अंतर्गत कार्रवाई करने की बात कही गई थी।अब जांच अंतिम समय मे है,जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
कुछ ऐसे बोली नगरपालिका की ईओ मीनू सिंह
आपको बताते चले कि नगरपालिका हाटा की ईओ मीनू सिंह ने बताया कि मस्जिद पक्षकारों की ओर से जो नक्शा और पत्रावली दी गई है। उसे रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।