स्थानीय तहसील चौरीचौरा के सभागार में सरकार के मंशानुरूप संम्पुर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहाँ समाधान दिवस में ग्राम तेंदुआ खुर्द, विकासखंड ब्रह्मपुर, जनपद गोरखपुर के निवासी प्रदीप कुमार ने ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने कई विकास कार्यों का पूरा भुगतान करा लिया है, लेकिन कार्य अधूरे हैं या हुए ही नहीं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रामदयाल के घर से तेजस शुक्ला के घर तक भूमिगत नाली निर्माण के लिए ₹1,99,689 की धनराशि जारी कर दी गई, लेकिन मौके पर कोई नया निर्माण नहीं किया गया। जो नाली वहाँ बनी हुई है, वह पिछली पंचवर्षीय योजना के तहत बनी थी, जबकि नई नाली का कार्य कागजों में ही पूरा दिखा दिया गया।इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि ग्राम सभा में आरआरसी सेंटर निर्माण का पूरा भुगतान कर लिया गया, लेकिन आज तक 50% कार्य भी पूरा नहीं हुआ। यह सरकारी धन के गबन और योजनाओं में घोटाले का स्पष्ट मामला है आगे प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान इसी तरह अन्य विकास कार्यों में भी धांधली कर रहे हैं। कार्यों की पूरी धनराशि निकाली जा रही है, लेकिन उन्हें अधूरा छोड़ दिया जा रहा है या केवल कागजों में ही पूरा दिखाया जा रहा है, प्रदीप कुमार ने अधिकारियों से इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है तो जंगल रसूलपुर नंबर दो के सीताराम पुत्र सागर द्वारा अपनें बहन पर जायजात बिकवाने का आरोप लगाया तो बाल बुजुर्ग निवासी अभिषेक प्रजापति पुत्र सुरेश द्वारा अपनें ही पट्टिदारों पर आरोप लगाते हुए कि वह हमारे ब्यक्तिगत रास्ता जो परिवार द्वारा स्वयं हित मे छोड़ा गया है उधर दंबगई दिखाते हुए उन सभी द्वारा जंगल आ खोलने व बरजा निकालने की तैयारी किया जा रहा है पूछने पर आमदा फौजदारी करने तथा मारने पीटने की धमकी दिया जाता है जैसे सुरक्षा के निमित्त उसे रोकाजाना न्याय संगत है की गुहार लगाई जिसको त्वरित संज्ञान में लेते हुए समाधान अधिकारी द्वारा समाधान का भरोसा दिलाया गया वही
विकास खंड सरदारनगर के आमकोल निवासीनी किरण उपाध्याय द्वारा संपुर्ण समाधान अधिकारी से प्रार्थना पत्र
देकर अपनें सहन के सामने के आबादी की भूमि पर सैकड़ो वर्षों से कब्जा है उसपर एक महिला सुलोचना पत्नी अज्ञात जो गैर जनपद की रहने वाली है उसके द्वारा अवैध निर्माण कुछ लोगों द्वारा उकसाकर कराया जा रहा है जिसे न्याय हित में रोका जाना जरूरी है की अर्जी लगाया !
इस तरह से चौरीचौरा तहसील मे लगे समाधान दिवस में
कुल 71पंजकृत मामले आए जहाँ मौके से पांच का
निस्तारण किया गया समाधान दिवस में एडिएम गोरखपुर, उपजिलाधिकारी चौरीचौरा, तहसिलदार चौरीचौरा सहित सभी तहसील के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे!