खबर जनपद गोरखपुर से है जहां इन दिनों चौरीचौरा क्षेत्र में समाजसेवा को लेकर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम करनें वाले आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.के. शर्मा द्वारा शनिवार को रामनगर कड़जहां फोरलेन से 14 बसों और 20 छोटी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को रवाना किया जानकारी के लिए आपको बताते चले कि आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.के. शर्मा ने चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रम्हपुर ब्लाक के भरोहिया, कोना सोनबरसा, कटसिकरा, कैथवलिया, बोहाबार, भिसवां, जमरु गांव और सरदारनगर ब्लाक के जयपुर, दुधई, छपरा मंसूर, अवधपुर सहित कई अन्य गांवों के लगभग 6 सौ लोगों के लिए निःशुल्क महाकुंभ यात्रा का प्रबंध किया। ट्रस्ट अध्यक्ष एस.के. शर्मा ने कुल 14 लग्जरी बसों और 20 कारों में सवार लोगों के लिए निःशुल्क यात्रा के साथ सभी यात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन और ठहरने आदि का प्रबंध किया है। रामनगर कड़जहां फोरलेन पर इस महाकुंभ यात्रा को रवाना करने से पहले एस.के. शर्मा ने कहा कि चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस यात्रा में ऐसे लोगों को ले जाया जा रहा है जो आर्थिक अभावों के कारण महाकुंभ नहीं जा सके थे। यात्रा के लिए ऐसे बसों का प्रबंध किया गया है जिसमे श्रद्धालु बस में सो कर आराम भी कर सकते हैं। सभी के लिए रास्ते में नाश्ता, खाना का प्रबंध करने के लिए एक टीम आगे आगे चल रही है। प्रयागराज में ठहरने के लिए एक रिसॉर्ट का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की जनता का सेवा करके वह उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। इस अमूल्य आशीर्वाद के लिए वह यहां की जनता के लिए आगे भी कई तरह के कार्यक्रम गांव गांव आयोजित करेंगे। महाकुंभ यात्रा के इस समूह के साथ एस.के. शर्मा स्वयं गए हैं। यात्रा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से अमलेश शुक्ला, विजय शुक्ला, धर्मेन्द्र पासवान, पूर्व प्रधान उपेन्द्र पासवान, अच्छे पासवान, नागेन्द्र सिंह धीरज, ग्राम प्रधान शैलेश यादव, देवेंद्र पासवान, विनय गुप्ता, भुलई निषाद सहित लगभग 5 सौ महिलाएं और सौ से ज्यादा पुरुष शामिल हैं देखे क्या कहते है महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु तथा आरपी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसके वर्मा