राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन शहीद स्मारक स्थल , मोती मंदिर व मुंडेरा बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल एवं जे बी महाजन डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर मधुप कुमार ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि के बाद हरी झंडी दिखाकर टोली को रवाना किया
नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं शहीद स्मारक की सफाई का नेतृत्व किया
उन्होंने शिविरार्थियों को स्वच्छता अभियान के लिए उत्साहित कर राष्ट्रीय सेवा हेतु आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया
प्राचार्य प्रोफेसर मधुप कुमार ने शिविरार्थियों के साथ शहीद स्मारक स्थल, मोती मंदिर और मुंडेरा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया
सड़क पर पड़े कचड़े, पाउच, गंदगी को प्राचार्य के साथ कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुशवाहा एवं छात्र छात्राओं ने मनोयोग से हटाने, साफ करने का कार्य किया
स्वच्छ भारत, स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ चौरीचौरा से संबंधित नारे लगाए गए तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में डाक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने संविधान प्रदत्त मौलिक कर्तव्य के बारे में शिविरार्थियों को बताया
दूसरे सत्र में डाक्टर आशुतोष तिवारी ने सामाजिक समरसता और संबंध के महत्व पर शिविरार्थियों को संबोधित किया दोनों वक्ताओं से शिविरार्थियों ने प्रश्न भी पूछे, जिसका प्रासंगिक उत्तर वक्ताओं ने दिया
प्राचार्य प्रोफेसर मधुप कुमार ने सामुदायिक कर्म को आत्म कर्म बनाकर राष्ट्रीय भावना के विकास एवं सामाजिक कर्म के रूप में अपनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *