प्रभारी निरिक्षक ने किया पत्रकारों संग बैठक बोले अपराध पर लगाम लगा दोषी को समुचित दंड देना है पहली प्राथमिकता

 

श्री निवास तिवारी की रिपोर्ट 

जनपद कुशीनगर के थाना कोतवाली हाटा में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला के स्थानानतरण के बाद यहां कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने थाने पर कार्यभार संभालते ही क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक बैठक कर जहां सभी से परिचय प्राप्त किए वही क्षेत्र की हर गतिविधियों के संवंध मे भी जानकारी लिए और कहे कि आप सभी अपने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते रहे तथा हम से जो भी
हमारे लायक सहयोग सुरक्षा व्यवस्था का है आप ले मुझे आप रात दो बजे भी कोई सूचना देगे मै उस पर अमल कर समाधान करूंगा साथ ही साथ हमारे मातहत भी अगर कही कुछ कमी करते है तो उसे अवगत करावे वह भी कमी दूर कराने का हम प्रयास करेगे उक्त समय पर सीनियर पुलिस उप निरीक्षक मंगेश मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी विवेक कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *