न्यूज टीम आशुतोष कुमार पाण्डेय
– अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान की
भर्त्सना की है, श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस खुद एक मजाक बन गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिस प्रकार खिलौने पर नींबू मिर्ची लगाकर राफेल विमान का मजाक उड़ाया है यह अनुचित, अक्षम्य और सेना का मनोबल गिराने एवं अपमान करने जैसा है । हिंदुस्तान और सेना का अपमान करने और करवाने में कांग्रेस सबसे आगे है ।
ऐसा लगता है जैसे स्क्रिप्ट पाकिस्तान से आ रही है और उसको कांग्रेस नेता अप्लाई कर रहे हों । सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी राफेल पर राहुल गांधी को फटकार लगाई थी । आतंकवादियों को जेल में रखने की मौजूदा सरकार की नीति की तुलना करते हुए श्री पांडेय ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय में आतंकवादियों को रिहा किया गया था, उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता हमेशा सरकार के काम के खिलाफ खड़े रहे हैं उनके कार्यकाल के दौरान आतंकवादियों को रिहा किया गया था, लेकिन इस सरकार में एक भी आतंकवादी को रिहा नहीं किया गया है साथ ही भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सही समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।