खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर से है जहाँ आपको बताते चलें कि नगर पंचायत कार्यालय के उदघाटन के बाद अब माना जा रहा है कि कुशीनगर जनपद में विकास की रफ्तार तेज हुआ है जो एक और मुकाम हासिल किया है। मथौली नगर पंचायत में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया वही आपको बताते चलें कि बड़े ही भव्य तरीके कार्यालय का लोकार्पण हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ए.के. शर्मा रहे जिनके द्वारा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि तथा मंचस्थ आगंतुकों का स्वागत फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ वही जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास को हर गांव, हर शहर तक पहुंचा रही है। मंत्री ने मथौली में हो रहे कार्यों की तारीफ़ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह और अधिशासी अधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है, और दूसरा चरण जोर-शोर से जारी है।
इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मथौली के विकास के लिए जो मांगें जनता ने रखी थीं, उन्हें पूरा किया जा रहा है…कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मथौली की तरक्की को सराहा और जनभागीदारी की अहमियत पर ज़ोर दिया दिलचस्प बात यह है कि मथौली नगर पंचायत को मिला एक नया प्रशासनिक भवन और विकास की रफ्तार को मिला एक और पड़ाव। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह कदम स्थानीय जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है वही कार्यक्रम का सफल संचालन मनंजय तिवारी ने किया इस दौरान उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत तिवारी, ईओ मथौली सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, बाबू हरे राम शर्मा , विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा , जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह सोनू, व्यास मुनि सिंह , मनीष सिंह, अदालत प्रसाद, नपं सुकरौली राम नेति काश्यप, दिनेश कुमार राव, अखिलेश दास गुप्ता, डाक्टर राजेश कुमार मद्धेशिया, मदन गोविन्द राव, सभासद प्रिंस कुमार मद्धेशिया अदालत प्रसाद दिनेश कुमार राव अकमल हुसैन , सत्यकाम पाण्डेय,रविन्द्र सैनी, आदि मौजूद रहे।