बड़े मंगलवार पर विकासखंड बांसगांव में भंडारे का हुआ आयोजन

सुवाष चंद्र की खास रिपोर्ट 

बांसगांव में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दिन को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में जाना जाता है

विकासखंड बांसगांव में हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसलिए आज बड़े मंगलवार के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर वीडियो बांसगांव अनिरुद्ध सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह, बबलू शाही, प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, रामप्रवेश यादव, शिवशंभू यादव, अविनाश सिंह अन्नू इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *