अविनेश सिंह श्रीनेत (मनु) बने भाजपा बांसगांव मंडल के नए महामंत्री
बांसगांव गोरखपुर से सुवाष चंद्र की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में बांसगांव मंडल में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। महा मंत्री पद के लिए पार्टी ने अविनेश सिंह श्रीनेत (मनु) को जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बताते चलें कि अविनेश सिंह श्रीनेत लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
देखे जिम्मेदारी मिलन एन पर क्या कहते है अविनेश
अपनी नियुक्ति के बाद श्रीनेत ने कहा, “भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि मानती है। मैं पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आगे बढ़ाएंगे।”उनकी नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, केंद्रीय ग्रामीण मंत्री एवं बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, विवेकानंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रबंधक ग्लोरियस एकेडमी अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व बांसगांव के नागरिकों ने अविनेश सिंह श्रीनेत को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।