प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

सीओ बांसगांव पर जातिगत टिप्पणी और अभद्रता के आरोप

प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की खास रिपोर्ट 


अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और डीआईजी शिवशंपी चन्नप्पा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बांसगांव पर जातिगत भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए।ज्ञापन में कहा गया है कि सीओ बांसगांव की कार्यशैली प्रधानों के प्रति असंवेदनशील और अपमानजनक है। जब प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर सीओ से मिलने जाते हैं, तो वे उनकी जाति पूछते हैं और फिर सामूहिक रूप से गाली-गलौज करते हैं।प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि यह व्यवहार न केवल प्रशासनिक गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि समाज में जातीय तनाव को भी जन्म दे रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सीओ कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उधर, सीओ बांसगांव से हुई टेलीफोनिक वार्ता में उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मैं निष्पक्ष रूप से जनता की सेवा कर रहा हूं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है।”इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में रामप्रवेश यादव, विकास सिंह, अतुल सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *