नक्सली ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, में हाटा कुशीनगर के रहनें वाले सत्यवान सिंह हुए शहीद
हाटा कुशीनगर
शनिवार को झारखंड और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर लगाए गए IED विस्फोट में हाटा कोतवाली अंतर्गत रामपुर सोहरौना गांव निवासी सत्यवान कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर/जीडी, 134 बटालियन सीआरपीएफ, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज के दौरान मौत की सूचना है परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है बताते कि कल रविवार को दोपहर तक उनका पार्थीव शरीर को उनके पैतृक गांव पर पहुचनें की संभावना है जानकारी के लिए बताते चले कि ।यह विस्फोट राउरकेला जिले के के. बोलंग थाना क्षेत्र के पहाड़ी-जंगली इलाके में हुआ, जहां सुरक्षाबल संयुक्त अभियान चला रहे थे। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफं, ओडिशा पुलिस की SOG तथा झारखंड पुलिस की टीमें शामिल थीं। विस्फोट के पीछे नक्सलियों की कायराना साजिश मानी जा रही है, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अंजाम दिया गया।घायल सब इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह की बहादुरी और सेवा भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्रशासन द्वारा पूरे अभियान क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।सत्यवान सिंह के गांव में घटना की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वाले तथा क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गया हैं