प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित, जनकल्याण योजनाओं की मिली झलक
बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट
बांसगांव विधानसभा अंतर्गत जी डी इंटर कॉलेज, डिघवा (बांसगांव मंडल) में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की विकास यात्रा का बखान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि किस तरह अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्र सरकार ने ज़मीनी स्तर पर उतारा है। यह कालखंड केवल शासन का नहीं, बल्कि “विकसित भारत” की ओर एक संकल्प यात्रा का प्रतीक है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक खजनी श्री संत प्रसाद जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, मंडल अध्यक्ष बांसगांव श्री अश्विनी राय जी, श्री विकास सिंह श्रीनेत जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री अविनेश सिंह (मनु) जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राय जी, श्री राज मंगल यादव जी, श्री विजय शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह जी, श्री प्रमोद त्रिपाठी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र राय जी, मंडल महामंत्री श्री रूपेश कश्यप जी, श्री मनोज शुक्ला जी एल, श्री रामप्रवेश सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अवनीश राय जी सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और यही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का वास्तविक उदाहरण है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और विकास के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।