विश्व योग सप्ताह का शुभारंभ, बांसगांव तहसील परिसर में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

विश्व योग सप्ताह का शुभारंभ, बांसगांव तहसील परिसर में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

बांसगांव से सुबास चंद  की रिपोर्ट 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अंतर्गत विश्व योग सप्ताह का आज शुभारंभ बांसगांव तहसील परिसर में भव्य योग कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रातः 6:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारीगण शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बांसगांव श्री प्रदीप सिंह ने की। उनके साथ तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अविनाश सिंह, अनु देवेश सिंह, चंद्रकेश सिंह, हरिओम गुप्ता एवं सूर्य नारायण पाठक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तहसील के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर सुबास चंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *