कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को मिला 5-5 लाख रुपये का चेक

कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को मिला 5-5 लाख रुपये का चेक

भाजपा विधायक डॉ. बिमलेश पासवान ने किया वितरण, पारदर्शिता और जनकल्याण को बताया प्राथमिकता

(बांसगांव से  सुबास चंद की रिपोर्ट) 

तहसील सभागार बांसगांव में सोमवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन किसानों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई, जिन्होंने दुर्घटनावश अपनी जान गंवाई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ. बिमलेश पासवान रहे। उन्होंने 13 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक सौंपे।

विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन की सभी योजनाएं पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जन-जन तक पहुँच रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे।

चेक प्राप्त करने वालों में चंदन सिंह, श्रीमती इंद्रवती देवी, सरोज देवी, सीमा, सुधा देवी, बासमती, मंदीप भारती, सदरूननिशा, गीता राय, अखिलेश कुमार, शांति देवी, पुनीता और योगेन्द्र बहादुर शामिल हैं।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी बांसगांव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट यशवंत सिंह श्रीनेत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, पूर्व मंत्री विनय सिंह, सभासद अनिवेश सिंह मनु, निलेंद्र सिंह छोटू, राजस्व निरीक्षक अवधेश यादव, लेखपाल विजय सिंह यादव, विवेक रानू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *