*अविनेश सिंह मनु को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने किया सम्मानित

(बांसगाव से सुबास चंद की रिपोर्ट )

भारत सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं लोकसभा बांसगांव के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री कमलेश पासवान जी ने आज अपने आवास पर एक विशेष सम्मान समारोह में अविनेश सिंह मनु को मंडल महामंत्री, बांसगांव बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर श्री पासवान ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। अविनेश सिंह मनु लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कार्यकुशलता तथा जनसमस्याओं के प्रति सजगता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनु संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।कार्यकर्ताओं ने श्री अविनेश सिंह मनु को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *