एडीओ पंचायत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चार सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोका

एडीओ पंचायत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चार सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोका

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )
विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों—मटिहानिया और टंडवा—में गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मटिहानिया पंचायत में नियुक्त सफाईकर्मी शेषनाथ गुप्ता व सुशील देवी तथा टंडवा पंचायत में तैनात प्रमोद यादव व रामनाथ को मौके पर अनुपस्थित पाया गया।

अनुपस्थिति की रिपोर्ट मिलने पर एडीओ पंचायत ने इन चारों सफाईकर्मियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश जारी किया।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत मटिहानिया में विवादित भूखंड के निस्तारण संबंधी समस्या का समाधान करने के लिए एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह एवं सचिव संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि राजस्व विभाग के कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।अ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *