संविधान बचाओ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
(न्यूज रिपोर्टर बांसगांव )
जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के तत्वावधान में बांसगांव विधानसभा के कौड़ीराम स्थित अमृतलान मैरेज हाल में रविवार को संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी रहे।
राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की संरक्षक रही है, जबकि भाजपा उसे समाप्त करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान ही देश की दिशा और दशा बदल सकता है।
सम्मेलन को प्रदेश महासचिव अनुसूचित विभाग संदीप गोरखपुरी, वरिष्ठ नेता रंगनाथ त्रिपाठी और पूर्व प्रत्याशी पूनम आजाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पांडेय ने की तथा संचालन धनंजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर बांसगांव ब्लॉक अध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी उर्फ बिहारी बाबू, गगहा ब्लॉक अध्यक्ष वरुण सिंह, शंकर आचार्य, आर. एन. चौधरी, के. सी. भारती, देवेंद्र राय, जय नारायण, अशोक सिंह, योगेंद्र प्रसाद नायक, राम बहादुर राय, प्रदीप नाथ शुक्ला, हरी सेवक त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, विक्रमादित्य, सूर्य नारायण राव, आलोक शुक्ला, उषा गुप्ता, सविता पासवान, बालमुकुंद मौर्य, राजेश दुबे, रामहरि राय, विधान राव, प्रेम नारायण, मंटू पांडेय, मोनू पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान की रक्षा व लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।