राष्ट्रपति आगमन को लेकर बांसगांव विधायक ने प्रधानों के साथ की तैयारी बैठक, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रपति आगमन को लेकर बांसगांव विधायक ने प्रधानों के साथ की तैयारी बैठक, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बांसगांव गोरखपुर (सुबास चंद की रिपोर्ट) 

राष्ट्रपति दौरे को लेकर बांसगांव क्षेत्र में तैयारियों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में रविवार को बांसगांव विकास खंड के सभागार में स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन को सफल बनाने हेतु ग्राम प्रधानों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

बैठक में विधायक डॉ. पासवान ने सभी प्रधानों से अपील की कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अपने-अपने गांवों से अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति की उपस्थिति का अवसर मिल रहा है। हमें इसका स्वागत गरिमापूर्ण ढंग से करना है।

बैठक के उपरांत बांसगांव ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन हिंदू युवा वाहिनी के नरेंद्र ध्वज सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान, जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, विकास सिंह, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, अतुल सिंह, रामप्रवेश यादव, अमरेंद्र पाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *