“मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम स सम्पन्न

सुबाष चंद संवाददाता
बांसगांव
आज बांसगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बांसगांव में स्थित ग्लोरियस ऐकेडमी विद्यालय परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता व विद्यालय प्रबंधक श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुनने के पश्चात भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु, सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह अनु, अनु मंडल मंत्री रामप्रवेश सिंह, धनंजय सिंह, त्रिपुरारी राम त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, नीलेंद्र सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।