नव निर्मित 50शैय्या अस्पताल बांसगांव के मुख्य मार्ग को चौड़ा करने की मांग, विधायक से हुई टेलीफोनिक वार्ता
(बांसगांव गोरखपुर सुबास चंद)
बांसगांव थाने के पीछे स्थित 50 शैय्या अस्पताल के दक्षिणी गेट की चौड़ाई जहां लगभग 24 फुट है, वहीं अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता मात्र 13 फुट का है, जिससे मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर रविवार सुबह भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, मानवेंद्र उर्फ गुड्डू शाही , मृत्युंजय सिंह जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश , पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, पुर्व सभासद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह सहित अन्य लोग अस्पताल परिसर पहुंचे।
मौके पर टेलीफोन के जरिए विधायक डॉक्टर. विमलेश पासवान से वार्ता हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि थाने की दीवार तोड़कर 24 फुट चौड़े मार्ग को बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
इस संबंध में तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया था, जिस पर तत्काल एसडीएम बांसगांव ने क्षेत्राधिकारी बांसगांव व SHO बांसगांव को निर्देशित किया कि जब तक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।
बताया गया कि इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार सुबह सांसद व केंद्रीय मंत्री श्री कमलेश पासवान से मिलकर समाधान निकालने का अनुरोध किया जाएगा।