संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त हुई शिकायते 75 एक का भी नहीं हो सका निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस पर 75 शिकायतें, एक भी नहीं हुआ निस्तारित


बांसगांव संवाददाता सुबास चंद की रिपोर्ट

शनिवार को बांसगांव तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीआरओ हिमांशु वर्मा ने की। इस दौरान उनके समक्ष कुल 75 शिकायती मामले प्रस्तुत किए गए, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम कनईल निवासी राजनरायन पांडेय ने अपनी शिकायत में बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध जिला जज न्यायालय में निगरानी याचिका लंबित है, इसके बावजूद विपक्षी बृजबिहारी तिवारी जबरन निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे रुकवाने की मांग की गई है।

इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप सिंह, सीओ दरवेश कुमार, बीडीओ अनिरुद्ध चौहान, नायब तहसीलदार विजय सिंह, एडीओ पंचायत अजय सिंह, राजस्व निरीक्षक अवधेश यादव, सुर्यनरायण पाठक, मुकेश कुमार, मुक्तामणि सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *