आयुष्मान आरोग्य मंदिर भुसवल बुजुर्ग में संचारी रोग जागरूकता को लेकर बैठक सम्पन्न

भुसवल बुजुर्ग, 3 जुलाई 2025। आयुष्मान आरोग्य मंदिर भुसवल बुजुर्ग पर आज सीएचओ पूजा सिंह की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा एवं एएनएम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को आभा कार्ड तथा सी-बैंक फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा करते हुए सभी कर्मियों से क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर सीएचओ पूजा सिंह, एएनएम मुस्कान सिंह, आशा संगिनी रंजना सिंह के साथ आशा कार्यकर्ता सावित्री, हीरमती, संगीता सिंह, आशा सिंह, राजमती मौर्य, संगीता मौर्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रेमशीला, श्यामकली, चंद्रमती, सरोजमणि, प्रियंका सिंह, रिया सिंह, उमा सिंह उपस्थित रहीं।
बैठक के अंत में सभी को सहयोगात्मक भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।