श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विचार गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट
बांसगांव मंडल के तत्वावधान में प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीति के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती ए.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बघराई में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान उपस्थित रहे।
वही स्थानीय विधायक द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के योगदानों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” का नारा देकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान की। वे न केवल एक सफल राजनीतिज्ञ बल्कि बैरिस्टर, शिक्षाविद् और भारत माता के सच्चे सपूत थे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज शुक्ला, कुलभूषण पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. विमलेश पासवान द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा बांसगांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश राय रहे।
इस अवसर पर कौड़ीराम मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय, डॉ. रतन राय, अवनीश राय, रमेश मास्टर, जितेंद्र सिंह, विकास सिंह, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह प्रबंधक ग्लोरियस स्कूल , अविनेश सिंह मनु मंडल महामंत्री,दीपक राय, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जीतू राय, ए.वी.एन. स्कूल प्रबंधन से अमित राय, अजीत राय, धर्मपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।