भू माफियाओं के आतंक से पीड़ित दंपति तहसील परिसर में धरने पर बैठा
(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट )
बांसगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम करवल उर्फ मझगांव निवासी अरविन्द सिंह पुत्र जय बहादुर सिंह के पैतृक जमीन के बंटवारे के बाद अपने हक व हिस्से की जमीन में तिल की फसल की बुवाई कराई गई थी जिसे संतोषी सिंह अपने लडकियो संजना, ईशा, सुप्रिया व अंश को लेकर मेरा तिल पलटकर अपने धान की रोपाई करा दी है। उक्त दबंग परिवार से न्याय दिलाने के लिए अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ अनसन पर बैठे हुए है ।
क्या कहते है उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह ने अनशन पर बैठे अरविंद सिंह के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए दबंगों के विरुद्ध कारवाही का आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया।