बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानसभा क्षेत्र बांसगांव की सेक्टर कमेटी की समीक्षा बैठक मंगलवार को कुचैटा गांव में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर श्री राम सुरत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि
आने वाले चुनावों में बसपा की भूमिका अहम होगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुट जाएं
विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर उर्फ बबलू सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहना होगा।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने की तथा संचालन विधानसभा प्रभारी हरिनारायण (पूर्व प्रधान) ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयकार प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार भारती, महासचिव दुर्ग विजय, बैजनाथ कन्नौजिया, पूर्व प्रधान राम आशीष, विजय नारायण राव, पप्पू, परमानंद, सेक्टर अध्यक्ष छोटे लाल, कमलेश, रूप चंद, योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. राम विंध्याचल चमार, प्रेम कुमार, राम सरन मौर्य, वीरेंद्र कन्नौजिया, रवि प्रकाश, जयहिंद कन्नौजिया, राजन प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रविन्द्र प्रसाद, विशाल, विवेक, मोनू, करन, मुस्तफा, नेबूलाल निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की।