बांसगांवगोरखपुर से सु
भुसवल बुजुर्ग में सार्वजनिक स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों से लेकर पंचायत प्रतिनिधि तक रहे शामिल

भुसवल बुजुर्ग, बांसगांव। ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कम्पोजिट उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, काली माता मंदिर, खेल का मैदान और मरघटा नाला सहित विभिन्न स्थलों पर पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में विनय कुमार सिंह (प्रधान प्रतिनिधि), अरुण कुमार पाण्डेय (सचिव), अमलेन्द्र वर्मा (किसान सहायक), विजय प्रताप सिंह एवं अशोक कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), संजय सिंह व नीरज सिंह (अध्यापक), पंचायत सहायक महिमा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्ता तथा मनरेगा मजदूरों के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।इस वृक्षारोपण अभियान में आनंद सिंह, पवन यादव, अजीत सिंह, रंजती जायसवाल, साधना सिंह, सविता सिंह, जगत नारायण सिंह, सागर प्रसाद आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण सुधार की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।