बांसगांव संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसगांव में मंगलवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उपहार भेंट कर उनके सेवा-समर्पण को सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश चंद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इन्होंने वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर एएनएम माया पाण्डेय, रेनू राय, ज्ञानमती राय, शैल कुमारी राय, मंजू राय, उषा पाण्डेय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नूरे हसन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्मला शाही, चंद्र प्रभा राय एवं पूर्णिमा यादव उपस्थित रहीं।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.एम. अग्रवाल, डॉ. सी.एस. जोशी, डॉ. जे.पी. वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी – रमेश सिंह, मदन, उमेश, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, विनय पाठक, अनिल दीक्षित, मनोज गुप्ता, राजकुंवर यादव, किरण, नीलम कन्नौजिया, अनीता राणा, उमरावती राय, अंजिला सिंह, मंशा यादव, प्रवीण सिंह, अर्चना राय, सुधा राय, प्रज्ञा पटेल, शिवानी आदि उपस्थित रहे।
सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के लिए धन्यवाद देते हुए उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।